Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jul, 2026 08:19 PM

जम्मू के यात्री निवास और अन्य ठहराव स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा उनके भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। शासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू से कश्मीर की ओर जाने वाले यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। इसी के मद्देनज़र पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।
जम्मू के यात्री निवास और अन्य ठहराव स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा उनके भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। मौसम में सुधार होने और मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here