Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Jul, 2026 02:44 PM

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम और यातायात संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में सुधार के साथ श्री अमरनाथ यात्रा रविवार को सामान्य रूप से जारी रही। भगवती नगर यात्री निवास, जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7,908 श्रद्धालुओं का नया जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना किया गया है। पिछले दिनों खराब मौसम के कारण यात्रा में आई रुकावट के बाद अब यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस बीच, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रशासन के अनुसार 26 जुलाई तक वर्ष 2026 की यात्रा में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। इसे इस वर्ष की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम और यातायात संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here