Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2026 12:08 PM

सतीश के आज नौशहरा पहुंचने पर शहरवासियों ने उसका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
नौशहरा(शिवम बक्शी): विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर जिला राजौरी के नौशहरा के रहने वाले युवक ने कमाल कर दिखाया है। पूरे जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने वाले सतीश कुमार पुत्र कैप्टन सतपाल ने अपने जिले और शहर का भी नाम रोशन किया है।
सतीश के आज नौशहरा पहुंचने पर शहरवासियों ने उसका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने सतीश कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here