Edited By Sunita sarangal, Updated: 24 Oct, 2026 11:51 AM

इसके बाद उपायुक्त ने फलियाना स्थित ब्लिस पार्क का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
राजौरी(शिवम): उपायुक्त राजौरी डॉ. देवांश यादव ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजौरी तवी पर बडाला मंग को जोड़ने वाले 160 मीटर लंबे मोटर योग्य पुल और फलियाना स्थित ब्लिस पार्क के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बडाला मंग पुल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (सड़क एवं भवन) के अधीक्षण अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इसके बाद उपायुक्त ने फलियाना स्थित ब्लिस पार्क का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
डॉ. यादव ने विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए नियमित निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना आवश्यक है, ताकि आम जनता को इनका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मंजूर अहमद, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशिक रफीक मलिक, तहसीलदार राजौरी वरिंदर शर्मा और सहायक अभियंता मुख्यालय आदिल वली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here