Rajouri : सवारियों से भरी कार हादसे का शिकार, 2 की हालत गंभीर
Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Aug, 2026 06:04 PM

जिला राजौरी के खवास क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा घटा है।
राजौरी(शिवम बक्शी): जिला राजौरी के खवास क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा घटा है। खवास से गुंदा जा रही एक ईको कार गुंदा मोहड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर JK11J-4943 बताया जा रहा है, जिसमें कुल 6 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल तथा चिकित्सा सहायता के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here