Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Oct, 2026 01:49 PM

राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है
राजौरी (शिवम बक्शी) : राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बेटे मुहम्मद आशिक ने भी शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इससे पहले दुर्घटना में उसके 58 वर्षीय पिता मुहम्मद अमीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही हादसे में पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम जगलानू-कलोत्रा मस्जिद लिंक रोड पर टाटा मोबाइल वाहन संख्या जेके06बी-2633 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में सरकारी शिक्षक मुहम्मद अमीन (58) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा मुहम्मद आशिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
हादसे के तुरंत बाद घायल मुहम्मद आशिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कंडी पहुंचाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी रेफर कर दिया था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक ही सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here