Rajouri में सुरक्षा और Parking व्यवस्था सुधारने की तैयारी, DC ने संवेदनशील इलाकों का किया दौरा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Oct, 2026 02:41 PM

rajouri dc tour

उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग इन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी के उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने मंगलवार को बेला कॉलोनी और सलानी क्षेत्र का दौरा कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं तथा सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग इन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय स्थापित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही कुछ स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि नदी के आसपास बसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सबसे पहले नदी के किनारे सुरक्षा दीवारों का निर्माण करवाना आवश्यक है, ताकि वहां रहने वाली आबादी को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से एक टीम भी क्षेत्र का दौरा करने आ रही है, जो पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण करेगी। सर्वेक्षण के बाद टीम को क्षेत्र की स्थिति और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों से संबंधित पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

पार्किंग स्थलों की पहचान कर रहा प्रशासन

उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि राजौरी शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन विभिन्न स्थानों की पहचान कर रहा है, ताकि लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

उन्होंने जवाहर नगर के लोगों के लिए राहत की जानकारी देते हुए बताया कि वहां स्थित इरीगेशन स्टोर कॉम्प्लेक्स को गिराकर उस स्थान पर पार्किंग विकसित करने की योजना है। इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और लगभग एक महीने के भीतर पार्किंग का काम शुरू करने की तैयारी है।

उपायुक्त ने बताया कि सलानी क्षेत्र में भी पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए उपयुक्त जगहों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पार्किंग की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है, ताकि लोगों को वाहन खड़े करने में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

जाम की समस्या से मिलेगी राहत

जवाहर नगर में पार्किंग स्थल विकसित होने से क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले लोगों को भी अपने वाहन खड़े करने में सुविधा होगी।

उपायुक्त के इस दौरे को शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!