Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 Oct, 2026 01:30 PM

इसलिए घर से निकलने से पहले सभी वाहन चालक इस एडवायजरी को जरुर पढ़ें और अपना सफर इसी हिसाब से तय करें।
जम्मू डेस्क(बिलाल वानी): जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव को लेकर जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ हिदायतें जारी की गई हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सफर करने वाले यात्रियों के एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार 'दरबार मूव' के मद्देनजर और सचिवालय कर्मचारियों के काफिले की श्रीनगर से जम्मू तक सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, यातायात अधिकारियों ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए घर से निकलने से पहले सभी वाहन चालक इस एडवायजरी को जरुर पढ़ें और अपना सफर इसी हिसाब से तय करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here