Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Oct, 2026 04:53 PM

जांच के दौरान वाहन में 9 गौवंशीय पशु अमानवीय तरीके से लदे हुए पाए गए। पशुओं को ले जाने के लिए वैध अनुमति भी नहीं थी।
राजौरी (शिवम) : राजौरी पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक प्रयास को नाकाम करते हुए 9 गौवंशीय पशुओं को मुक्त करवाया है। पुलिस ने इस मामले में एक वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट चिंगस की टीम ने प्रभारी के नेतृत्व में केरी-पंजाल गला मार्ग पर गश्त के दौरान पंजीकरण नंबर जे.के. 11सी-0760 के वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में 9 गौवंशीय पशु अमानवीय तरीके से लदे हुए पाए गए। पशुओं को ले जाने के लिए वैध अनुमति भी नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, वाहन चालक अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल रहमान और कथित गौवंश तस्कर अब्दुल रहमान पुत्र सुल्ला मोहम्मद, दोनों निवासी लूरकोट, तहसील राजौरी, मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस थाना राजौरी में प्राथमिकी संख्या 556/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर सभी 9 गौवंशीय पशुओं को मुक्त करवा लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here