Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Oct, 2026 01:45 PM

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में संभावित खतरे और इनपुट के आधार पर मैसिव सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : पूरे भारतवर्ष में इस समय फेस्टिवल सीजन चल रहा है। वहीं अगर हम बात करें पड़ोसी मुल्क की तो वह हमेशा कुछ न कुछ भारत में अपनी गतिविधियां करने की साजिश और कोशिश करता रहता है, ताकि भारत में काफी ज्यादा नुकसान हो। वह हमेशा ही अपने नापाक इरादों को पूरा करने की कोशिश करता है, वही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी एजेंसियां इस समय काफी ज्यादा हाई अलर्ट पर हैं, जिसके तहत जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एंटी-टनल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घुसपैठ, ड्रोन और हथियारों की खेप का पता लगाने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में संभावित खतरे और इनपुट के आधार पर मैसिव सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान यह कोशिश कर रहा है कि आतंकियों को नदी-नालों के जरिए टनल के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाई जा सके और बर्फबारी से ठीक पहले नियंत्रण रेखा के उस पर बने लॉन्च पेड़ में भी आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट सुरक्षाबलों को मिले हैं। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर भी जवानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here