जम्मू-कश्मीर : Ramban में Rahul Gandhi की रैली, BJP और LG पर साधा निशाना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Sep, 2024 01:44 PM

rahul gandhi ramban rally

उनका पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना है लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं होने देगा।

जम्मू डेस्क: रामबन पहुंचे राहुल गांधी रैली दौरान पहुंची जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को सराहा। उन्होंने कहा कि यहां की खूबसूरती ने उनका दिल जीत लिया है। वह कुछ दिन और यहीं रुकना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, BJP इस दिन जारी करेगी Manifesto

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और आर.आर.एस. लोगों में नफरत फैला रही है लेकिन उनकी पार्टी लोगों में प्यार बांट रही है। नफरत को नफरत से नहीं बल्कि प्यार से ही खत्म किय जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में आजादी के बाद पहली बार राज्य का दर्जा छीना गया है। उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएगी। लोगों का धन उनसे छीना जा रहा है। उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जनता से वादा किया कि वह उनका अधिकार उन्हें वापस दिलाएंगे। उनका पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगा।

यह भी पढ़ें :  BSP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, दूसरे और तीसरे चरण के लिए इन्हें उतारा मैदान में

अंबानी और अडानी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार इन दोनो के लिए ही चलाई जा रही है। मोदी जी के दोस्तों के बारे में वह संसद में कुछ नहीं बोल सकते। देश में बेरोजगारी फैलाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ इन्हीं का है। जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा भी इन्हीं के लिए ही छीना गया है।

यह भी पढ़ें :  J&K : राहुल गांधी की रैली आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें तस्वीरें

राहुल गांधी ने आगे जनता से वादा करते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। जितने भी पद खाली पड़े हैं सब भरे जाएंगे। युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी और आयु सीमा बढ़ाकर 40 वर्ष की जाएगी। इतना ही नहीं डेलीवेजरों को भी अच्छा वेतन मिलेगा और उन्हें नियमित और स्थायी करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!