Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jul, 2026 05:50 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Jammu पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Jammu पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। जम्मू के एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों तक भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पार्टी के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। स्वागत के दौरान "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा जम्मू-कश्मीर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here