Amarnath Yatra 2026: जम्मू से बालटाल- पहलगाम तक किराए हुए तय, यात्रा से पहले देखें सूची

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jun, 2026 05:20 PM

amarnath yatra 2026 fares from jammu to baltal pahalgam

। विभाग ने यात्रियों से निर्धारित किराए का ही भुगतान करने और सुरक्षित यात्रा के लिए अधिकृत वाहनों का उपयोग करने की अपील की है।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ जी की यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू होने जा रही है, वहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोटर वाहन विभाग, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश ने विभिन्न मार्गों पर स्टेज कैरिज बसों, टैक्सियों और मैक्सी कैब के यात्री किराए अधिसूचित कर दिए हैं। विभाग ने यात्रियों से निर्धारित किराए का ही भुगतान करने और सुरक्षित यात्रा के लिए अधिकृत वाहनों का उपयोग करने की अपील की है।

अधिसूचित दरों के अनुसार जम्मू बस स्टैंड से कटरा तक सेमी डीलक्स बस का किराया 74 रुपए, डीलक्स बस का 103 रुपए तथा सुपर डीलक्स AC कोच का 123 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। वहीं जम्मू रेलवे स्टेशन से कटरा तक यह किराया क्रमशः 92, 127 और 155 रुपए रहेगा।

जम्मू से श्रीनगर के लिए सेमी डीलक्स बस का किराया 468 रुपए, डीलक्स बस का 649 रुपए और सुपर डीलक्स AC कोच का 793 रुपए तय किया गया है। जम्मू से किश्तवाड़ के लिए 355 से 603 रुपए, भद्रवाह के लिए 307 से 522 रुपए, बनिहाल के लिए 274 से 464 रुपए, पुंछ के लिए 420 से 710 रुपए तथा पटनीटॉप के लिए 191 से 322 रुपए तक किराया निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त श्रीनगर से बालटाल तक बस का किराया 175 रुपए और टैक्सी/मैक्सी कैब का किराया 386 रुपए तय किया गया है। बालटाल से जम्मू तक बस का किराया 643 रुपए तथा टैक्सी/मैक्सी कैब का 1421 रुपए रहेगा। श्रीनगर से पहलगाम के लिए बस का किराया 173 रुपए और टैक्सी/मैक्सी कैब का 384 रुपए निर्धारित किया गया है।

पहलगाम से जम्मू तक बस से यात्रा के लिए 434 रुपए तथा टैक्सी/मैक्सी कैब के लिए 959 रुपए देने होंगे। श्रीनगर से जम्मू तक बस किराया 468 रुपए और टैक्सी/मैक्सी कैब का किराया 1035 रुपए तय किया गया है।

मोटर वाहन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित किराए की जानकारी रखें और किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!