Rajouri में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, वन्यजीव विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Oct, 2026 04:48 PM

panic in rajouri following leopard sighting

वन्यजीव विभाग राजौरी की टीम रेंज अधिकारी इफ्तिखार खान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

राजौरी (शिवम बक्शी) :  राजौरी जिले के कोटरंका के कंडी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जैसे ही तेंदुए को इलाके में देखा गया स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने वन्यजीव विभाग को सूचित किया, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

वन्यजीव विभाग राजौरी की टीम रेंज अधिकारी इफ्तिखार खान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने पहले तेंदुए की स्थिति का पता लगाया और फिर उसे बेहोश करने के बाद सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस संबंध में वन्यजीव विभाग के रेंज अधिकारी इफ्तिखार खान ने बताया कि रेस्क्यू किया गया तेंदुआ वयस्क है और बीमार अवस्था में पाया गया है। हालांकि, अभी तक उसकी बीमारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि तेंदुआ किसी अंदरूनी चोट के कारण बीमार हुआ है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

उन्होंने बताया कि तेंदुए का चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और फिलहाल उसे निगरानी में रखकर उपचार दिया जा रहा है। विभाग की प्राथमिकता तेंदुए के स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित करना है।

रेंज अधिकारी ने कहा कि यदि निगरानी और उपचार के बाद तेंदुआ स्वस्थ पाया जाता है, तो उसे राजौरी के मिनी चिड़ियाघर में रखने की संभावना पर विचार किया जाएगा। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी और उच्चाधिकारियों से मामला उठाकर आवश्यक अनुमति प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेंदुआ वयस्क है, इसलिए उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल वन्यजीव विभाग की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!