भतीजे ने किया चाचा का Murder,मामूली विवाद के चलते हुआ था झगड़ा

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Jul, 2024 04:12 PM

nephew murdered his uncle a fight broke out due to a minor dispute

वारदात के बाद आरोपी प्रवीण सिंह मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने जगदेव सिंह और उसकी पत्नी नीलम देवी को हिरासत में ले लिया है।

साम्बा: जिले के पुर मंडल पुलिस थाने के अधीन आते गांव ब्री-कमीला में शनिवार शाम को एक कलियुगी भतीजे ने मामूली विवाद में चाचा का कत्ल कर दिया। मृतक का नाम रविन्द्र सिंह ठाकुर (50) पुत्र ध्यान सिंह बताया गया है। मृतक के चचेरे भाई और उसके बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद उसके सिर पर वार किया जिससे उसकी मृत्यू हो गई। जबकि इस घटना में उसका भाई ललित विक्रम सिंह भी जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ेंः  Breaking News: J&K जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, होने जा रहा नया कानून लागू

जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के खेत के किनारे लगे बेरी के एक पेड़ को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों में इस पेड़ को लेकर कहासुनी हो चुकी थी। बताया गया है कि रविन्द्र ने इस पेड़ की टहनियां आदि काट दी थीं। आज जब वह टहनियां आदि एकत्र करने लगा तो उसके ताए के बेटे जगदेव सिंह पुत्र चैन सिंह के साथ दोबारा बहस हो गई। दोनों पक्ष बेर के पेड़ पर अपना-अपना हक जताने लगे। इसी दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया तो कथित तौर पर जगदेव सिंह की पत्नी नीलम देवी और उसका बेटा प्रवीण सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

मामला बढ़ा और इसी दौरान भतीजे प्रवीण ने लाठी का जोरदार वार रविन्द्र के सिर पर कर दिया। रविन्द्र अचेत होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे विजयपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी प्रवीण सिंह मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने जगदेव सिंह और उसकी पत्नी नीलम देवी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह की तलाश की जा रही है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!