Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Jul, 2026 11:33 AM

यह बताना ज़रूरी है कि उक्त आरोपी को नवाबाद पुलिस स्टेशन ने NDPS एक्ट की धाराओं 8/21/22 के तहत FIR नंबर 83/2026 में गिरफ्तार किया था।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस तरह 100 दिन का नशा मुक्ति जम्मू कश्मीर अभियान चलाया, उसी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आज देखी गई।
जानकारी के अनुसार आज 18 जुलाई को सुबह लगभग 6 बजे, सिविल प्रशासन और जम्मू पुलिस की एक संयुक्त टीम जम्मू के जावेद नगर, करनाल चक पहुंची। इसका मकसद एक कुख्यात ड्रग तस्कर, शरीफ हुसैन उर्फ बच्चू पुत्र लाल हुसैन निवासी अल्खा कुल्लाह मढ़, दोमाना, जिला जम्मू; वर्तमान पता: निक्की तवी, जावेद नगर, करनाल चक, जम्मू की अवैध रूप से हासिल की गई संपत्ति को गिराने की कार्रवाई शुरू करना था। यह बताना ज़रूरी है कि उक्त आरोपी को नवाबाद पुलिस स्टेशन ने NDPS एक्ट की धाराओं 8/21/22 के तहत FIR नंबर 83/2026 में गिरफ्तार किया था। वह एक आदतन अपराधी है जो कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसमें NDPS एक्ट के तहत बार-बार किए गए अपराध भी शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 100 दिन का जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि आतंकवाद के बाद अगर सबसे बड़ा खतरा है कोई है तो वह नशा है। यही वजह है कि नशे के खिलाफ और जम्मू-कश्मीर यूटी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई को अंजाम देने के लिए स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोई भी नशा तस्कर बचना नहीं चाहिए। यही वजह है कि कश्मीर हो या जम्मू संभाग हो हर जगह नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। उनकी संपत्ति को जमींदोज किया जा रहा है। आज भी जम्मू के निकी तवी इलाके इलाके में मौजूद एक नशा तस्कर शरीफ हुसैन जो कि एक कुख्यात नशा तस्कर है उसके खिलाफ कार्रवाई की गई नशे से कमाई गई दौलत से खड़ी की गई आलीशान इमारत को सरकार की कार्रवाई से गिरा दिया गया। संदेश साफ है कि जम्मू-कश्मीर में नशे को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब है कि गत दिन भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शरीफ हुसैन उर्फ बच्चू की 38 लाख की चल संपत्ति को जब्त/फ्रीज किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here