Jammu Railway Station के पास निगम का एक्शन, अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 04:49 PM

bulldozer action near jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से आज जम्मू नगर निगम और JDA की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ आज जम्मू नगर निगम (जे.एम.सी.) और जम्मू विकास प्राधिकरण (जे.डी.ए.) ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-फड़ी और अस्थायी ढांचों को हटाया गया।

जम्मू रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से आज जम्मू नगर निगम और JDA की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों, फड़ियों और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास बढ़ते अतिक्रमण के कारण वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!