Anantnag Terror Attack के बाद बड़ा Action, 2500 से ज्यादा संदिग्ध OGW हिरासत में, 2 आतंकियों के घरों पर चला बुलडोजर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jul, 2026 10:42 AM

anantnag terror attack  2500 ogw in custody

इस बीच अनंतनाग में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरी कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है

अनंतनाग(मीर आफताब): अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकवादियों के घर गिरा दिए। यह कार्रवाई बुधवार को अनंतनाग के लाल चौक पर हुई गोलीबारी की घटना में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने के एक दिन बाद की गई। उन्होंने बताया कि गिराए गए घर बिजबेहरा के गुरी निवासी आदिल ठोकर और हसनपोरा निवासी हारून गनई के थे। यह तोड़फोड़ जिले में आतंकवादियों और उनके सपोर्ट नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा थी।

PunjabKesari, Anantnag Terror Attack : 2500 OGW in Custody

इस बीच अनंतनाग में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरी कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है, जिसमें पूछताछ और वेरिफिकेशन के लिए 2500 से ज़्यादा संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को हिरासत में लिया गया है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, शोपियां, गांदरबल और अन्य जिलों में जिले-स्तर पर समन्वित अभियान चलाए गए। इसका मकसद उन नेटवर्क की पहचान करना और उन्हें खत्म करना है जो आतंकवादी संगठनों को लॉजिस्टिकल, वित्तीय, संचार, परिवहन, आश्रय और अन्य तरह की मदद मुहैया कराते हैं।

PunjabKesari, Anantnag Terror Attack : 2500 OGW in Custody

अधिकारियों ने बताया कि सबूत इकट्ठा करने और आतंकवादी तत्वों व उनके मददगारों द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशों को रोकने के लिए कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। श्रीनगर में लगभग 700 संदिग्ध OGWs को हिरासत में लिया गया, जबकि गांदरबल पुलिस ने 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया। अनंतनाग, बारामूला, बडगाम और शोपियां जिलों में भी इसी तरह के बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए, जिससे घाटी भर में हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 2500 से ज़्यादा हो गई।

PunjabKesari, Anantnag Terror Attack : 2500 OGW in Custody

हिरासत में लिए गए लोगों से कानून के मुताबिक पूछताछ की जा रही है ताकि केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में उनकी भूमिका (यदि कोई हो) का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि यह चल रही कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा बढ़ाने और देश-विरोधी तत्वों को मौजूदा हालात का फायदा उठाने से रोकने के लिए एक एहतियाती कदम भी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!