खराब मौसम के चलते शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, बढ़ाई गई Summer Vacations

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 07:11 PM

jammu kashmir summer vacations extended

शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

श्रीनगर(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन में सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दीं।

शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में सभी स्कूल अब सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे।

मंत्री ने लोगों से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने की अपील की।

उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइज़री का पालन करने का अनुरोध भी किया। इसके अलावा सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना भी की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!