लंबे अंतराल के बाद विधानसभा में दिखीं Mehbooba Mufti, ईरान पर दिया अहम बयान

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Mar, 2026 02:45 PM

mehbooba mufti seen in assembly after a long hiatus

गौरतलब है कि हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर उन्होंने पहले भी ईरान के समर्थन में बयान दिए हैं और वहां के लोगों के लिए दुआ की बात कही।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष  महबूबा मुफ़्ती सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्पीकर गैलरी में दिखाई दीं। यह 2018 के बाद उनका पहला विधानसभा दौरा है, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। महबूबा मुफ़्ती के पहुंचने के दौरान PDP के चारों विधायक सदन में मौजूद थे और अपनी सीटों पर बैठे हुए थे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने ईरान को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के सामने अमेरिका के सैनिक “हार रहे हैं” और “इंशा अल्लाह ईरान यह जंग जीतेगा।”

 गौरतलब है कि हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर उन्होंने पहले भी ईरान के समर्थन में बयान दिए हैं और वहां के लोगों के लिए दुआ की बात कही। उनकी यह टिप्पणी अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!