Poonch में रचा गया मेडिकल इतिहास! डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर दिखाया कमाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Sep, 2026 05:26 PM

doctors achieve a feat by performing a complex surgery

डॉ. मानव दत्ता और उनकी टीम की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे पुंछ में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

पुंछ  (धनुज शर्मा) : राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. मानव दत्ता और उनकी समर्पित टीम ने 20 वर्षीय युवती की उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर जहां सीमित संसाधनों के बीच इतिहास रचा वहीं युवती को पीड़ा से कष्ट दिलाते हुए नया जीवन भी दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवती पिछले करीब चार वर्षों से अकलेशिया कार्डिया से पीड़ित थी इस बीमारी के कारण मरीज को निगलने में काफी परेशानी हो रही थी। इसमें भोजन नली (इसोफेगस) के निचले सिरे पर स्थित मांसपेशियां सामान्य रूप से शिथिल नहीं हो पातीं, जिसके चलते भोजन और तरल पदार्थ पेट तक पहुंचने में कठिनाई होती है। मरीज का लेप्रोस्कोपिक हीलर म्योतोमि विद एंटीरियर डोर फंडोंप्लिकेशन नामक उन्नत न्यूनतम-इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया के माध्यम से सफल उपचार किया गया। 

यह प्रक्रिया अकलेशिया कार्डिया के उपचार में प्रभावी मानी जाती है जिला अस्पताल पुंछ में इस तरह की उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का सफलतापूर्वक किया जाना सीमावर्ती जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे पुंछ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब जटिल एवं विशेष सर्जिकल उपचार के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।

डॉ. मानव दत्ता और उनकी टीम की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे पुंछ में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। चिकित्सा टीम ने मरीज के सफल उपचार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं वहीं पीड़ित मरीज के परिजनों ने कहा कि हम विशेष तौर पर डॉ. मानव दत्ता एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सफलतापूर्वक इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन को अंजाम देकर हमारे मरीज को पीड़ा से निकाला और नया जीवन प्रदान किया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!