Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 May, 2026 11:40 AM

दवा विक्रेताओं से संबंधित कानून के पालन को सुनिश्चित करने एवं दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए जारी अभियान के तहत औषधि नियंत्रण संगठन के...
जम्मू/श्रीनगर(अरुण): दवा विक्रेताओं से संबंधित कानून के पालन को सुनिश्चित करने एवं दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए जारी अभियान के तहत औषधि नियंत्रण संगठन के अधिकारियों द्वारा बारामूला पुलिस की सहायता से त्रमगुंड खेत्र में स्थित दवा विक्रेताओं की दुकानों का एक संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक दवा विक्रेता की दुकान में कई अनियमितताएं एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पैक्टर ने तय नियम कानूनों का पालन न करने के कारण दुकान को मौके पर ही सील कर दिया। इस मामले में आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here