Jammu Kashmir में हो रही झमाझम बारिश, जानें आगे का Weather Update

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 May, 2026 10:49 AM

jammu kashmir weather update

वहीं जानकारी के अनुसार बारामूला समेत पूरे उत्तर कश्मीर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

श्रीनगर/बारामूला(मीर आफताब/ रेज़वान मीर): जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार तक बारिश और गरज के साथ बौछारों के कई दौर आने की उम्मीद है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र में ज़्यादा गतिविधि होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर कम समय के लिए तेज़ बारिश, तेज़ हवाएं, बिजली कड़कना और ओले गिरने की संभावना है।

वहीं जानकारी के अनुसार बारामूला समेत पूरे उत्तर कश्मीर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश कल रात से शुरू हुई थी और अभी भी रुक-रुक कर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर कश्मीर के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों का घरेलू सामान भी पानी में खराब हो गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से राहत और सहायता की मांग कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ समय के लिए मौसम खुश्क रहने की संभावना है, हालांकि आने वाले कई दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि मौसम आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसमें मुख्य रूप से दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश, गरज और तेज़ हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी एक एडवाइज़री में कहा गया है कि कश्मीर और जम्मू डिवीजनों में कुछ जगहों पर गरज, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग ने कहा:

26 से 28 मई तक, मौसम की स्थिति आम तौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि 29 और 30 मई के बीच कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!