Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 May, 2026 11:55 AM

जांच के दौरान छन्नी क्षेत्र स्थित एक स्टोर को नियमों के उल्लंघन के चलते मौके पर ही सील कर दिया गया।
जम्मू(सतीश): ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन ने बुधवार को कई स्थानों पर अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई सिगरेट और तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम (सी.ओ.टी.पी.ए.) के तहत ई-सिगरेट, वेप्स और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री व भंडारण की जांच के लिए की गई।
जांच के दौरान छन्नी क्षेत्र स्थित एक स्टोर को नियमों के उल्लंघन के चलते मौके पर ही सील कर दिया गया। अधिकारियों ने दुकान से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त किया, जिसमें करीब 350 ई-सिगरेट भी शामिल थीं। यह कार्रवाई अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट विधु शेखर, एस.डी.एम. जम्मू (साउथ) मुनि हंसा और तहसीलदार बाहू राजू सम्बयाल की मौजूदगी में की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नशे के खिलाफ सख्ती से लागू किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि भारत में इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग पहले से ही ‘द प्रोहीबिशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट 2019 के तहत प्रतिबंधित है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here