Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jul, 2026 08:30 PM

पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच जारी है।
बारामूला ( रेजवान मीर ) : बारामूला शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित पहलीहरन क्षेत्र में बुधवार को LPG सिलेंडर से कथित गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग में अब्दुल गफ्फार डार का रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने तेजी से पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज) की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मकान को भारी नुकसान पहुंच चुका था।
इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, मकान और उसमें मौजूद सामान को भारी क्षति पहुंची है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here