Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Sep, 2026 11:25 AM

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बुधवार को एक भयंकर आगजनी की घटना सामने आई है।
पुंछ(धनुज शर्मा): जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बुधवार को एक भयंकर आगजनी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 3 भैंसों और 100 मुर्गियों की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है।
घटना की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर इलाके में रात के समय पशुओं के एक बाड़े में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में 3 भैंसों और 100 मुर्गियों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मेंढर के नार सुमति इलाके में तड़के करीब 2:30 बजे आग लग गई। यह बाड़ा फजल हुसैन शाह के बेटे शहजाद हुसैन शाह का था। इस घटना में 3 भैंसों और 100 मुर्गियों की मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here