अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाके में संदिग्ध कबूतर मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं Alert!

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Oct, 2026 08:26 PM

discovery of a suspicious pigeon in the international border area

पुलिस द्वारा कबूतर पर लगे निशान तथा उसके सीमा पार से आने की संभावना को लेकर आवश्यक जांच की जा रही है।

खौड़  ( रोहित मिश्रा ) :  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सेक्टर खौड़ में बुधवार सुबह एक कबूतर मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव जंगीवाला के स्थानीय लोगों के घर की छत पर एक अज्ञात कबूतर बैठा हुआ देखा गया, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस पोस्ट पलावाला को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और उक्त कबूतर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्ट पलावाला ले आई।

पुलिस के अनुसार, कबूतर पर एक मुहरनुमा निशान (Stamped Mark) लगा हुआ है, जिसके आधार पर प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह कबूतर सीमा पार से आया हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच के दौरान कबूतर के साथ कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री जुड़ी हुई नहीं मिली है। पुलिस द्वारा कबूतर पर लगे निशान तथा उसके सीमा पार से आने की संभावना को लेकर आवश्यक जांच की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!