Baramulla में आखिरकार पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, लंबे समय से घूम रहा था इलाके में

Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 Sep, 2026 11:03 AM

leopard captured in baramulla

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की ओर से क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे।

बारामूला(रिजवान मीर): डांगबल टक्की सुल्तान क्षेत्र से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई, जहां वन्यजीव विभाग और स्थानीय लोगों की लगातार मेहनत आखिरकार रंग लाई। इलाके में पिछले कुछ समय से घूम रहे एक खतरनाक तेंदुए को वन्यजीव विभाग ने सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की ओर से क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे। आज सुबह तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को वन्यजीव विभाग की निगरानी में ले जाया जाएगा, जहां आवश्यक जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

तेंदुए के पकड़े जाने से डांगबल टक्की सुल्तान और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!