हाय रे प्रशासन! Rajouri में सड़क पर लैंडस्लाइड का कहर, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Aug, 2026 12:32 PM

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे अपने घरों से स्कूल बस तक पहुंचने के लिए कंधों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
राजौरी ( शिवम ) : राजौरी जिले के सब-डिवीजन थन्नामंडी में शादरा से बंगाई जाने वाली सड़क लैंडस्लाइड के कारण खस्ताहाल हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे अपने घरों से स्कूल बस तक पहुंचने के लिए कंधों का सहारा लेने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द मुरम्मत एवं बहाली का कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here