Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Oct, 2026 05:44 PM

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक मकान का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
राजौरी (शिवम) : राजौरी जिले के कोटरंका उपमंडल के नंगा थूब क्षेत्र में आग लगने से एक कच्चा रिहायशी मकान बुरी तरह जल कर राख हो गया। मकान मोहम्मद राशिद पुत्र गुलाम दीन निवासी नंगा थूब का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह मकान में अचानक आग लग गई, जिससे आग ने देखते ही देखते मकान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक मकान का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
इस घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आग की घटना से परिवार को नुकसान उठाना पड़ा है और प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here