Rajouri के सरकारी स्कूल में शुरू हुई Smart Class, अब Digital तरीके से पढ़ेंगे Students

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Oct, 2026 05:12 PM

rajouri smart class

इस पहल से विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलने की उम्मीद है।

राजौरी(शिवम): सरकारी मिडिल स्कूल दलोगड़ा के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। अब स्कूल के बच्चे भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। रोटरी क्लब की पहल पर स्कूल में ई-लर्निंग कक्षा का उद्घाटन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और पढ़ाई को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी राजौरी मोहम्मद हाफिज मौजूद रहे, जबकि रोटरी क्लब की टीम का नेतृत्व के.के. लांगर ने किया।

इस पहल से विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलने की उम्मीद है। डिजिटल माध्यम से बच्चों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने और नई तकनीकों के साथ सीखने का अवसर मिलेगा। रोटरी क्लब की यह पहल सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!