Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Apr, 2026 02:38 PM

घाटी से लेकर जम्मू के मैदानी इलाकों तक सुरक्षा एजेंसियां 'हाई अलर्ट' पर हैं, लेकिन आज जम्मू के विक्रम चौक पर सुरक्षा जांच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा का माहौल इस समय बेहद संवेदनशील है। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी के मद्देनजर पूरे केंद्र शासित प्रदेश को चौकसी पर रखा गया है। घाटी से लेकर जम्मू के मैदानी इलाकों तक सुरक्षा एजेंसियां 'हाई अलर्ट' पर हैं, लेकिन आज जम्मू के विक्रम चौक पर सुरक्षा जांच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला।
चप्पे-चप्पे पर पहरा, चोकसी हुई दोगुनी
पहलगाम हमले की बरसी के कारण आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की है। जम्मू पुलिस द्वारा हर आने-जाने वाले वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि सुरक्षा घेरे में कोई भी चूक न रह जाए।
विक्रम चौक पर विशेष अभियान
आज जम्मू के व्यस्त विक्रम चौक पर लगाए गए नाके के दौरान पुलिस के साथ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PCB) की टीम भी एक्शन मोड में नजर आई। सुरक्षा के लिए रोकी जा रही गाड़ियों की न केवल सुरक्षा जांच हुई, बल्कि प्रदूषण मानकों की भी पड़ताल की गई। पीसीबी की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों से गाड़ियों के धुएं की जांच की। जिन वाहनों का प्रदूषण स्तर तय सरकारी मानकों के भीतर पाया गया, उन्हें तुरंत जाने दिया गया। जो गाड़ियां प्रदूषण की लक्ष्मण रेखा पार कर रही थीं और शहर की हवा जहरीली बना रही थीं, उनके मौके पर ही भारी-भरकम चालान काटे गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here