Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Sep, 2026 12:25 PM

भारतीय जनता पार्टी का श्रीनगर में नागरिक सचिवालय घेराव में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं में शामिल होने से साफ हो गया है...
जम्मू(संजीव): जम्मू कश्मीर विधानसभा के 21 सितम्बर को होने जा रहे विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है। विधानसभा सत्र से पहले ही सत्तापक्ष जिसमें नैशनल कांफ्रैंस और कांग्रेस शामिल हैं ने अपने इरादे साफ कर दिए है। वहीं विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने भी सत्तापक्ष को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी पूरी कर ली है।
भारतीय जनता पार्टी का श्रीनगर में नागरिक सचिवालय घेराव में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं में शामिल होने से साफ हो गया है कि पार्टी अब सत्तापक्ष को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी पूरी कर चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा का कहना हैं कि उमर अब्दुल्ला सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और विधानसभा सत्र में पार्टी सत्तापक्ष पर सवालों की बौछार करने से पीछे नहीं हटेगी।
उल्लेखनीय हैं कि पिछले काफी अर्से से भारतीय जनता पार्टी सत्तापक्ष को जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में घेरने का काम कर रही है। इसी तरह नैशनल कांफ्रैंस ने सत्तापक्ष में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी को राज्य का दर्जा बहाली में हो रही देरी पर घेरना शुरू कर दिया है। नैशनल कांफ्रैंस की तरफ से जम्मू और श्रीनगर दोनों जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों को घेरने का प्रयास किया गया। इससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी को घेरने में सत्तापक्ष पीछे रहने वाला नहीं है। कांग्रेस भी इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम कर रही है। ऐसे में साफ है कि 21 सितम्बर से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है और इसके लिए दोनों दल अपने विधायकों के साथ रणनीति को अंतिम रूप देने का काम कर रहे है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here