Jammu में बिल्डिंग में काम करते मजदूर के साथ घटा हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Sep, 2026 02:20 PM

labour accident in jammu

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में एक हादसा होने की सूचना मिली है।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में एक हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक मजदूर काम करते समय बिल्डिंग से नीचे गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल हालत में तुरंत मजदूर को अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामसेवक पासवान (भोला पासवान) उम्र 56 वर्ष सैदपोखर अररिया बिहार के रूप में हुई है

जानकारी के अनुसार जम्मू के ऐतिहासिक बाजार रघुनाथ बाजार में एक बिल्डिंग में काम चल रहा था। काम करते दौरान रामसेवक बिल्डिंग की तीसरी या चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और लोगों द्वारा उसे जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में इलाज के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा रामसेवक को मृत घोषित कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!