Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Sep, 2026 05:38 PM

पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी को प्रतिबंधित चाइनीज गट्टू डोर की अवैध बिक्री किए जाने की विश्वसनीय सूचना मिली थी।
जम्मू(रोहित मिश्रा): प्रतिबंधित चाइनीज गट्टू डोर की अवैध बिक्री और वितरण के खिलाफ ग्रामीण पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए खौर तहसील के कलीथ क्षेत्र में एक घर से दो सीलबंद पैकेट और चार खुले रोल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी जोड़ियां को प्रतिबंधित चाइनीज गट्टू डोर की अवैध बिक्री किए जाने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलीथ निवासी शक्ति सिंह पुत्र मोहन सिंह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित गट्टू डोर बरामद हुई, जिसे पुलिस ने नियमानुसार जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना अखनूर में एफआईआर संख्या 209/2026, धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रतिबंधित डोर की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
जम्मू ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित चाइनीज गट्टू डोर के कब्जे, बिक्री, आपूर्ति और वितरण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित डोर की बिक्री या इस्तेमाल की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here