Pakistan में 100 साल पुराने मंदिर तोड़े जाने पर Jammu में फूटा गुस्सा, शहबाज शरीफ और आतंकी की फोटो जला जताया रोष

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Sep, 2026 04:40 PM

jammu protest

राष्ट्रीय बजरंग दल के अनुसार लगभग 1000 वर्ग फीट क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन हिंदू मंदिर के साथ एक मदरसा भी स्थित है...

जम्मू(तनवीर सिंह): राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम द्वारा आज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर सिराज गांव में स्थित 100 से 125 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर को कथित रूप से तोड़े जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रीय बजरंग दल के अनुसार लगभग 1000 वर्ग फीट क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन हिंदू मंदिर के साथ एक मदरसा भी स्थित है और मंदिर की भूमि को मदरसे में शामिल करने के उद्देश्य से मंदिर को तोड़ा गया। पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान के मदरसे के अंदर आतंकवादी को ट्रेनिंग दी जाती है। इसी उद्देश्य से मंदिर को तोड़ा गया है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला, पाकिस्तान का झंडा तथा आतंकी हाफिज और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के फोटो का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने की।

इस अवसर पर राकेश बजरंगी ने कहा कि पाकिस्तान में लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने, हिंदुओं पर अत्याचार किए जाने तथा वहां के हिंदू समाज के धार्मिक अधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हिंदुओं को भय और दबाव के माहौल में रखने तथा हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे हिंदू समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि भारत सरकार पाकिस्तान सरकार पर उचित राजनयिक दबाव बनाए और जिस हिंदू मंदिर को तोड़ा गया है, उसका पुनर्निर्माण करवाकर उसे पुनः हिंदू समाज को समर्पित किया जाए।

राकेश बजरंगी ने कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों में रहने वाला हिंदू समाज भी पाकिस्तान में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों के साथ हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें शुभम सिंह नारायण, पवन कुंडल, करण शर्मा, जतिन टाकिया, अश्वनी सिंह बलबीर सिंह एवं पीयूष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!