Jammu Airport पर तैनात CISF कर्मी को लगी गोली, हालत गंभीर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Sep, 2026 05:35 PM

cisf constable shot

जम्मू में एयरपोर्ट पर तैनात CISF कॉन्स्टेबल को गोली लगने का मामला सामने आया है।

जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू में एयरपोर्ट पर तैनात CISF कॉन्स्टेबल को गोली लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार CISF कॉन्स्टेबल सुनील जसरोटिया (उम्र लगभग 36 साल) को गोली लगने के कारण GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कठुआ के रहने वाले सुनील जसरोटिया, जो 7 RB, किश्तवाड़, 176 कंपनी, लॉ एंड ऑर्डर में तैनात थे। सुनील ने जम्मू एयरपोर्ट के एग्जिट गेट के बाहर ड्यूटी दौरान अज्ञात कारणों के चलते अपनी सर्विस गन से खुद को ही गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!