Jammu में जन्माष्टमी की जोरदार तैयारियां, मंदिरों में सजेंगी भव्य झांकियां

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Sep, 2026 01:21 PM

elaborate preparations for janmashtami in jammu

कई मंदिरों में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।

जम्मू ( तनवीर ) :  भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर जम्मू शहर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, संकीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई मंदिरों में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।

शहर के विभिन्न बाजारों में भी जन्माष्टमी को लेकर रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, मूर्तियां और पूजा सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। बच्चों के लिए कान्हा और राधा की पोशाकें भी बाजार में उपलब्ध हैं और जमकर खरीदारी हो रहीं हैं।

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर समितियों और आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिरों में सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

धार्मिक संगठनों की ओर से जन्माष्टमी पर शहर में शोभायात्रा और भव्य झांकियां निकालने की भी तैयारी की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि इस बार जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

जम्मू के श्रद्धालुओं में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने घरों में भी कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!