Jammu: पूजा सामग्री के लिए लगाए बॉक्स बने कूड़ेदान, तवी पुल की हैरान करने वाली तस्वीरें आई सामने

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Sep, 2026 03:54 PM

jammu boxes installed for religious offering materials turn into garbage bins

अब जरूरत है कि जम्मू के लोग खुद जिम्मेदारी समझें और शहर को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके की ये तस्वीरें देखकर फैसला भी जम्मू की जनता को ही करना है कि इस तरह बॉक्स में कूड़ा डालना कितना सही है।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू में तवी नदी को स्वच्छ रखने और धार्मिक आस्था से जुड़ी पूजा सामग्री को नदी में फेंकने से रोकने के लिए जम्मू नगर निगम की ओर से एक पहल की गई थी। जम्मू नगर निगम के कमिश्नर और जम्मू स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांश यादव की अगुवाई में तवी पुल पर 2 विशेष बॉक्स लगाए गए थे। इन बॉक्स पर बाकायदा संदेश लिखा गया था कि पूजा सामग्री, फूल, दूध की खाली डिब्बियां और अन्य धार्मिक सामग्री तवी नदी में न डालें, बल्कि इन्हें निर्धारित बॉक्स में ही डालें। इसका उद्देश्य तवी नदी को प्रदूषण से बचाना और शहर को स्वच्छ बनाए रखना था।

लेकिन अब इन बॉक्स का इस्तेमाल पूजा सामग्री के लिए करने के बजाय कुछ लोग इनमें घरों का सामान्य कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। यहां तक कि शराब की खाली बोतलें भी इन बॉक्स में डाली जा रही हैं। इससे नगर निगम की इस पहल के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवाल यह है कि जब हम अपने घरों को साफ रखते हैं, तो अपने शहर और नदियों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी क्यों नहीं समझते? नगर निगम की ओर से बार-बार लोगों को जागरूक करने के बावजूद अगर ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, तो यह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

अब जरूरत है कि जम्मू के लोग खुद जिम्मेदारी समझें और शहर को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके की ये तस्वीरें देखकर फैसला भी जम्मू की जनता को ही करना है कि इस तरह बॉक्स में कूड़ा डालना कितना सही है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!