जम्मू पुलिस ने गौ तस्करी की कोशिश नाकाम की, 20 पशु बचाए, ट्रक जब्त

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 07 Jul, 2026 11:05 PM

jammu police foils cow smuggling attempt

गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत जम्मू पुलिस ने पुलिस पोस्ट सिधरा के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए 20 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचा लिया।

जम्मू (तनवीर) : गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत जम्मू पुलिस ने पुलिस पोस्ट सिधरा के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए 20 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचा लिया। नाका जांच के दौरान पुलिस पोस्ट सिधरा की टीम ने एक ट्रक को रोका। जांच करने पर ट्रक में 20 पशुओं को बिना अनुमति के अत्यंत क्रूर और ठूंस-ठूंसकर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी 20 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराकर ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया।

इस संबंध में थाना नगरोटा में एफआईआर संख्या 173/2026 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने कहा कि गोवंश तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!