Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jun, 2026 03:48 PM

सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
कुपवाड़ा ( दिनेश ठाकुर ) : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक संभावित आतंकी साजिश को विफल करते हुए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के पलनू ऑर्चर्ड्स क्षेत्र में 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाया है जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। यह बरामदगी हट्टीपोरा कैंप से लगभग 3.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में हुई। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here