Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Oct, 2026 04:25 PM

इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत 398.30 लाख रुपये यानी करीब 3.98 करोड़ रुपये रखी गई है। निर्माण कार्य की एजेंसी PWD (R&B) होगी।
राजौरी (शिवम बक्शी) : सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Govt. ITI) नौशहरा में विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 50-बेडेड छात्रावास के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई है। इस परियोजना की आधारशिला जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी द्वारा रखी गई। उपलब्ध शिलापट्ट के अनुसार, सरकारी ITI नौशहरा में ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल वाले 50-बेडेड छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत 398.30 लाख रुपये यानी करीब 3.98 करोड़ रुपये रखी गई है। निर्माण कार्य की एजेंसी PWD (R&B) होगी।
इस मौके पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इस परियोजना के शुरू होने से सरकारी ITI नौशहरा में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है। छात्रावास के निर्माण से विद्यार्थियों को रहने के लिए बेहतर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा तथा उन्हें प्रशिक्षण के दौरान आवास की समस्या से काफी राहत मिल सकेगी।
सरकारी आईटीआई जैसे तकनीकी शिक्षण संस्थान युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में संस्थान में छात्रावास की सुविधा विकसित होने से अधिक संख्या में विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठा सकेंगे।
स्थानीय लोगों ने सरकारी आईटीआई नौशहरा में छात्रावास निर्माण की परियोजना को क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। लोगों का कहना है कि नौशहरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के लिए आईटीआई का रुख करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए संस्थान परिसर में आवासीय सुविधा उपलब्ध होना शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा।
बताया गया कि छात्रावास भवन के निर्माण में ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के ठहरने के लिए निर्धारित क्षमता के अनुसार व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। करीब 3 करोड़ 98 लाख 30 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना से संस्थान के बुनियादी ढांचे में भी विस्तार होगा।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने नौशहरा में तकनीकी शिक्षा से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को युवाओं के लिए रोजगारपरक कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सरकारी आईटीआई नौशहरा में 50-बेडेड छात्रावास के निर्माण से संस्थान की सुविधाओं में विस्तार होने के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा हासिल करना और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here