J&K में फिलहाल मौसम साफ....लेकिन कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Feb, 2026 11:00 AM

currently the weather in j k is clear

जम्मू संभाग में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सूरज निकलने के बाद धूप खिली और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

जम्मू ( रोशनी ) :   जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम सामान्य से ठंडा रहा। जम्मू संभाग में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सूरज निकलने के बाद धूप खिली और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन में धूप का आनंद लेते हुए लोग बाहर नजर आए। मौसम विभाग (IMD और MeT) के अनुसार, फिलहाल 16 फरवरी की शाम तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, लेकिन 16 फरवरी की रात या 17 फरवरी की सुबह से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर संभाग के कुछ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है, हालांकि यह मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित रह सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम ज्यादातर शुष्क और सामान्य रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने यात्रियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे हाईवे और सड़क मार्गों की स्थिति की जानकारी पहले से लें तथा ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को लैंडस्लाइड और हिमस्खलन वाले संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि ऐसे मौसम में इनकी आशंका बनी रहती है।
अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा मौसमी बदलाव नहीं दिख रहा है, लेकिन 16-17 फरवरी के आसपास हल्की गतिविधि से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। पर्यटकों के लिए ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी आकर्षण का केंद्र बन सकती है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!