बिजली कटने और दुकानें खाली करने के आदेश पर भड़के दुकानदार, सड़क पर उतरे

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 09 Sep, 2026 07:00 PM

shopkeepers outraged over power cuts and orders to vacate shops

जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू में बन रहे कटरा-दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेसवे को लेकर नवी बस्ती सतवारी के दुकानदार पिछले करीब डेढ़ साल से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बिजली विभाग की ओर से दुकानदारों की बिजली काट दी गई और...

जम्मू (तनवीर): जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू में बन रहे कटरा-दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेसवे को लेकर नवी बस्ती सतवारी के दुकानदार पिछले करीब डेढ़ साल से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बिजली विभाग की ओर से दुकानदारों की बिजली काट दी गई और उन्हें जल्द से जल्द दुकानें खाली करने के आदेश दिए गए।

बिजली कटने और दुकानें खाली करने के निर्देश के बाद दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और वे विरोध जताने के लिए सड़क पर उतर आए। मौके पर दुकानदारों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच काफी गहमागहमी और तीखी बहस देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण वे लंबे समय से परेशान हैं और अब बिजली काटे जाने तथा दुकानें खाली करने के आदेश से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौके पर काफी देर तक हंगामा जारी रहा। दुकानदारों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित समाधान निकालने की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!