Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Jun, 2026 11:18 AM

वहीं शोपियां में ड्रग्स के कारोबार से अर्जित संपत्ति जब्त की है और सोपोर में एन.डी.पी.एस. मामले में जब्त किए वाहन की नीलामी के लिए अदालत से मंजूरी प्राप्त की है।
जम्मू/श्रीनगर(रितेश): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग में 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वहीं शोपियां में ड्रग्स के कारोबार से अर्जित संपत्ति जब्त की है और सोपोर में एन.डी.पी.एस. मामले में जब्त किए वाहन की नीलामी के लिए अदालत से मंजूरी प्राप्त की है। पहले मामले में अनंतनाग पुलिस ने सर्नाल के पहरू क्रॉसिंग के पास नाका जांच के दौरान शाहिद रफीक निवासी नंदपोरा, अनंतनाग को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 1.198 किलोग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन अनंतनाग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस स्टेशन बिजबेहाड़ा ने केरिकादल में नाका जांच के दौरान मोहम्मद शफी लोन निवासी के. कलां, बिजबेहाड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 56 ग्राम चरस जैसा पदार्थ और 6,000 रुपए नकदी बरामद किए गए। इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
शोपियां पुलिस ने ड्रग्स तस्करी से अर्जित 11.61 लाख रुपए की 13 मरला जमीन को जब्त किया है। यह संपत्ति फारूक अहमद कोका निवासी मेलहुरा जैनापोरा की बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई थी, साथ ही सोपोर पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत जब्त किए गए एक अन्य वाहन की नीलामी के लिए अदालत से अनुमति प्राप्त की है। पुलिस का कहना है कि यह वाहन मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ ही सोपोर में अब तक 8 जब्त वाहनों की नीलामी और निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here