Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 11:38 AM

वहीं कल रविवार को तेज धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
जम्मू(रोशनी): जम्मू में गर्मी से राहत नहीं मिल रही। बीते दिन की तरह सोमवार को भी भीषण गर्मी है। वहीं कल रविवार को तेज धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में हीटवेव जैसे हालात बने रहे।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शाम तक मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना है।
विभाग ने अगले 2 दिन यानी 16 और 17 जून के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन दोनों दिन जम्मू में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप से बचें। इस समय घर में ही रहें। ठंडे पेय पदार्थ और पानी का ज्यादा सेवन करें। खासकर बीमार लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here