Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 11:59 AM

जम्मू पुलिस के नशा मुक्त अभियान के तहत दोमाना थाना पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जम्मू(रोशनी): जम्मू पुलिस के नशा मुक्त अभियान के तहत दोमाना थाना पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मास्टर सोहन लाल चौक, रायपुर दोमाना में 2 संदिग्ध लोग खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 6.15 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह चिब पुत्र प्रदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 5, बरनाई, जम्मू व नीरज शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 65, अप्पर बरनाई, जम्मू के रूप में हुई है।
दोमाना थाना में दोनों के खिलाफ FIR नंबर 130/2026, NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नशे के नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियां खंगाल रही है। जम्मू पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी नशे की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here