Jammu Srinagar National Highway पर लगा लंबा जाम, कई किलोमीटर तक फंसी गाड़ियां

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jun, 2026 12:46 PM

traffic jam on jammu srinagar national highway

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के नगरोटा बन टोल प्लाजा पर काफी समय से लंबा जाम हुआ है।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के नगरोटा बन टोल प्लाजा पर काफी समय से लंबा जाम हुआ है। जानकारी के अनुसार एग्जाम के कारण लोगों और यात्रियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सैंकड़ों गाड़ियां कई किलोमीटर तक जाम में फंसी हुई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरोटा के बन टोल प्लाजा का सिस्टम काफी ज्यादा कमजोर और खराब चल रहा है। इसके कारण टोल नहीं कट रहा है। अगर अभी यह हाल है तो जब श्री बाबा अमरनाथ जी की यात्रा शुरू होगी तब क्या हाल होगा। इस बन टोल प्लाजा को लेकर यात्री और लोग उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और सरकार और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इस टोल प्लाजा को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यात्री आराम से अपना टोल देकर आगे जा सके और बाबा बर्फानी जी के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी ना आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!