Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Oct, 2026 11:01 AM

जानकारी के अनुसार वीरवार को नानक नगर में स्थित महिला को अपने ही घर में खून से लथपथ पड़ा देखा गया।
जम्मू डेस्क : गांधी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार नानक नगर में एक महिला का अपने ही घर में खून से सना शव बरामद होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतका की पहचान गुरचरण कौर (62) निवासी नानक नगर के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को नानक नगर में स्थित महिला को अपने ही घर में खून से लथपथ पड़ा देखा गया। गुरचरण कौर की बेटी अपने माता-पिता का हाल जानने घर पहुंची थी। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला तो कमरे में मां का खून से सना शव देखकर उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि गुरचरण के गले और चेहरे पर गहरे जख्मों के निशान थे। इस घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सी.सी.टी.वी. चैक किए तो बेटा घर से तेजी से निकलता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं है। इसके अलावा घर से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में जाने व बाहर आते हुए नहीं देखा गया है।
बताया जा रहा है कि गुरचरण कौर पिछले काफी समय से बीमार थी। उसकी देखभाल उसका बेटा ही करता था। फिलहाल पुलिस बेटे की तलाश में जुट गई है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here