Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2026 11:03 AM

मामले के अनुसार जम्मू के एक जाने माने डॉक्टर द्वारा क्राइंम ब्रांच को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने जम्मू के छन्नी डीली क्षेत्र में एक घर को खरीदने के लिए 3.75 करोड़ रुपए का एग्रीमैंट किया था।
जम्मू(निश्चय): क्राइंम ब्रांच जम्मू के इकोनॉमिक ऑफ्रेंस विंग (ई.ओ.डब्लयू.) ने भूमि सौदे में हुई 3.75 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान प्यारे लाल निवासी आर्दश विहार,छन्नी डीली. जम्मू के रूप में की गई है।
मामले के अनुसार जम्मू के एक जाने माने डॉक्टर द्वारा क्राइंम ब्रांच को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने जम्मू के छन्नी डीली क्षेत्र में एक घर को खरीदने के लिए 3.75 करोड़ रुपए का एग्रीमैंट किया था। शिकायत के मुताबिक डॉक्टर ने पहले बयाने के तौर पर कुछ राषि दी थी, लेकिन इसके बाद में उन्हें पता चला कि जिस प्रॉपर्टी को बिना किसी कानूनी अड़चन या कर्ज के बताया गया था, वह असल में बैंक के पास गिरवी रखी गई थी।
यह भी आरोप है कि सेलर के भरोसे पर डाक्टर ने बैंक का बकाया कर्ज चुकाया और उसके बाद बैंक ट्रांजैक्शन और कैश के जरिए बिक्री की पूरी रकम का भुगतान किया। इससे कुल पेमैंट लगभग 3.75 करोड़ हो गई। शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए क्राइंम ब्रांच (ई.ओ.डब्लयू.) ने भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.)की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में एग्रीमेंट टू सेल, बैंक रिकार्ड, वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजी सबूतों की पड़ताल की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here